खुशहाली पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ - 226021

खुशहाली पब्लिक स्कूल
जानकीपुरम, लखनऊ

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त

खुशहाली पब्लिक स्कूल
जानकीपुरम, लखनऊ

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त

खुशहाली पब्लिक स्कूल
जानकीपुरम, लखनऊ

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त

Image
विद्यालय का इतिहास

खुशहाली पब्लिक स्कूल,
जानकीपुरम, लखनऊ

विद्यालय खुशहाली पब्लिक स्कूल की स्थापना जुलाई 1997 में हुई थी। श्री नंद किशोर त्रिपाठी, जो स्वयं में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए एक प्रगतिशील और रचनात्मक प्रतिभा के धनी शिक्षाविद थे, की प्रेरणा के फल स्वरुप उनकी सहधर्मिणी पत्नी श्रीमती आरती त्रिपाठी ने लखनऊ जनपद के शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब, बेसहारा और अभावग्रस्त बालक-बालिकाओं की शिक्षा का बीड़ा उठाया। फलस्वरूप खुशहाली पब्लिक स्कूल के रूप में एक संस्था ने जन्म लिया, जिसका नामकरण श्री त्रिपाठी की पूज्यनीय माता श्रीमती खुशहाली देवी की मधुर स्मृति में किया गया। इस प्रकार समाज की शैक्षिक आवश्यकताओं को समझकर परिवार व समाज के लोगों के सहयोग से एक छोटे से विद्यालय की स्थापना हुई, जिसमें धीरे-धीरे नन्हे-मुन्ने बच्चों का कलरव सुनाई देने लगा। श्रीमती त्रिपाठी जी का बच्चों के प्रति लगाव शिक्षा रूपी दीपक में तेल की भांति प्रवाहमान होने से ज्ञान का प्रकाश आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक फैलने लगा। तब बच्चों की संख्या 100 से भी कम थी, और भवन के नाम पर थे टीन शेड पड़े हुए कुछ कमरे। परंतु यह विद्यालय का शैशव काल था।

अब अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रविष्ट 1997 में स्थापित यह एक नन्हा सा शिशु विद्यालय अपने योग्य अध्यापकों, कर्मठ कर्मियों, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के चलते आज शिक्षा के क्षेत्र में एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है तथा जनता के बीच एक जाना पहचाना नाम है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज विद्यालय के पास लगभग 200 विद्यार्थी हैं और उपयुक्त प्रशासनिक कक्षाओं के अतिरिक्त विधिवत सुसज्जित 7 शिक्षण कक्षाओं का अपना पक्का भवन है। अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित विद्यालय उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है।

चित्र संग्रह

हमें खोजें